BREAKING NEWS
BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और संदिग्ध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 2:44 pm
BIG NEWS : कांग्रेस के खातों के फ्रीज करने का विरोध, भोपाल में इनकम टैक्स ऑफिस के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता, केन्द्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के खातों पर रोक लगा दी थी। इसको लेकर दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा कदम बताया था। हालांकि शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी थी। अब एमपी में भी कांग्रेस के खाते फ्रीज करने को लेकर विरोध शुरु हो गया है। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में इनकम टैक्स ऑफिस(आयकर भवन) के सामने धरने पर बैठे हैं। कुछ देर में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी इस धरने में शामिल होंगे।


केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कांग्रेस के खातों पर रोक लगाने के फैसले को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, गोविंदपुरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविन्द्र साहू ’झूमरवाला’, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर, आनंद तारण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद हैं। कांग्रेस के धरने को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया है।


अजय माकन ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
बीते शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह आरोप लगाया था कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया। उन्होंने कहा था कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है। माकन ने कहा- हमें गुरुवार को जानकारी मिली कि बैंकों ने पार्टी के द्वारा जारी किए गए चेक रोक दिए हैं। वे हमारे चेक क्लियर नहीं कर रहे। कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा क्राउड फंडिंग वाले अकाउंट को भी फ्रीज कर दिया गया है।


कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा- अभी हमारे पास बिजली का बिल भरने के लिए और अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। अकाउंट फ्रीज होने के कारण न केवल भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बल्कि पार्टी की सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी। यह लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE