देवास। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें युवा साथियो ने मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के बैनर तले राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस पर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट बैंडवाल को ज्ञापन सौंपा।मूवमेंट अगेंस्ट अन एम्प्लॉयमेंट देवास के शुभम लोधी के द्वारा बताया गया कि ग्रुप टु सब ग्रुप चार ( पटवारी) परीक्षा भर्ती परीक्षा मार्च अप्रैल 2023 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम आने के बाद छात्र, शिक्षकों में हड़कंप मच गया था। इसमें जो साक्ष्य सामने आए है उन से परीक्षा में भ्रष्टाचार होने का संदेह हुआ। इसके बाद जांच के लिए बड़े स्तर पर आंदोलन हुए, पूरे मध्य प्रदेश में ज्ञापन दिए गए। इस पर सरकार ने भी माना की कुछ गड़बड़ी हुई है। पर दुः खद बात यह है की अभी उस जांच में क्लीन चिट दे दी गई।हमारी मांग है की ग्रुप -2 सब ग्रुप -4 ( पटवारी) परीक्षा की न्यायिक एवं निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।भर्ती परीक्षाओं में हो रही धांधली पर तुरन्त रोक लगाई जाए।प्रायवेट कंपनियों के स्थान पर भर्ती परीक्षा सरकारी एजेंसी से कराई जाए। पीईबी अपना भर्ती कैलेंडर प्रतिवर्ष जारी करे।