नीमच। वर्तमान में नीमच जिले में कुत्तो का आतंक इतना फ़ैल गया है की आम जन इससे प्रतिदिन पीड़ित हो रहे है और भय के कारन घरो से बाहर निकलने में भी भय महसूस कर रहे है। इस जवलंत समस्या के बाद भी नगरपालिका प्रशासन कुम्भकर्णी नीद में सोया हुआ है। उसे जगाने और आमजन को कुत्तों के आतंक से छुटकारा मिले इसके लिए आम आदमी पार्टी कल 20 फरवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय नीमच में नगर पालिका प्रशासन के नाम से कुते की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देंगी।
उक्त जानकारी देते हुए आप के जिला सचिव डॉ राजू पाल ने आम जन के साथ ही सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भी निवेदन किया है की आप सभी भी उक्त कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराकर इस ज्वलंत समस्या के निदान के लिए आमजन की आवाज बुलंद करे।