BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2024, 7:53 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बेगूं थाना पुलिस और लग्जरी कारें, जब तस्करों ने लगाया टॉप गैर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने की घेराबंदी और ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बेगूं थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान दो कारों टाटा हैरियर व क्रेटा कार से कुल 633 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त किया हैं। आरोपियों ने दोंनो कारों में 16 फर्जी नम्बर प्लेटें रख रखी थी।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी रावतभाटा सुभाषचन्द्र मिश्रा, डीएसपी बेगूं बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी बेगूं चन्द्रशेखर पु.नि. मय जाप्ता हमेर लाल उ.नि., हैड कानि. गुलाबचन्द, कानि.महेन्द्र सिहं, धमेन्द्र कुमार, सुरेश व हंसराज द्वारा राजगढ़ रोड सरहद गोपालपुरा पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान कच्चे रास्ते से दो वाहन मेन रोड की तरफ आते नजर आये जिनके द्वारा दूर से पुलिस वाहन की लाईट को देखकर एकदम दोनो वाहनों की हैड लाईटे बन्द कर दी और दोनो वाहन को एकदम कच्चे रास्ते पर पीछे रिवर्स में लेने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा उक्त वाहनो मे अवैध वस्तु होने की शंका होने से उक्त दोनो वाहनों का पीछा किया गया तो दोनो वाहन के चालक द्वारा कुछ दुरी पर पिछे रिवर्स लेने के बाद वाहनों को कच्चे रास्ते पर खडा कर अंधेरे मे ओजल हो भागने में सफल हो गये।  कच्चे रास्ते पर छोडे गये वाहनो मे अवैध मादक पदार्थ होनें की पुर्ण सम्भावना होने से उक्त वाहनो की तलाशी ली तो टाटा हैरियर कार मे काले रंग के कुल 20 प्लास्टीक के कट्टो मे 353 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा मिला, वहीं क्रेटा कार  मे काले रंग के कुल 15 प्लास्टीक के कट्टो मे  272 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा मिला। उक्त टाटा हैरियर कार व क्रेटा कार में अलग अलग नम्बरो की कुल 16 फर्जी नम्बर प्लेटे मिली।

उक्त अवैध डोडाचूरा व फर्जी नम्बर प्लेटों को जब्त कर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ बेगूं थाने पर प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा हैं ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE