BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 11:24 am
BIG NEWS : नीमच-रामपुरा मार्ग और मनासा के कोर्ट परिसर के सामने की सड़क, जब तेज़ गति ट्राले ने कार को मारी टक्कर तो मच गई अफरा तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस, मौके पर जमा हुई भारी भीड़, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर      

Share On:-

मनासा। नगर के कोर्ट परिसर के सामने मंगलवार देर शाम को एक सड़क हादसा हो गया। लापरवाही से ट्राला चलाते हुए चालक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद ड्राइवर ने फरार होने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पीछा करते हुए चालक को पकड़ लिया। हादसे के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी चालक को पहकडकर थाने लाई और प्रकरण दर्ज किया।  
घटना मनासा नगर के नीमच रामपुरा रोड कोर्ट परिसर के सामने मंगलवार देर शाम 07 बजे की बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना हैं कि ट्राला चालक नशे की हालत में था। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्राला चालक विजय पिता नागु सिंह निवासी आलोट ने विजय पिता गोपाल पाटीदार निवासी मनासा की कार को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार सवार को कोई चोट नहीं आई।   
वहीं सड़क हादसे के बाद भीड़ और हंगामा के चलते करीब 1 घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। पुलिस आरोपी चालक को पकड़कर मनासा थाने पर ले गई है। जहां आरोपी चालक विजय पिता नागु सिंह निवासी आलोट के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने ट्राले को जब्त कर लिया है और मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE