BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 7:40 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का मल्हारगढ़ और रेलवे स्टेशन के पास का ब्रिज, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर घेराबंदी कर वाहन रोक कर ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी ने इस गांव के व्यक्ति का नाम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मल्हारगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नशा मुक्ति अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा निर्देश दिये थे। जिसके तारतम्य में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव नरेन्द्र सौलंकी प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पंवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ़ पुलिस टीम ने डोडाचूरा तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की हैं। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2024 को सउनि दिग्विजय सिंह को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की थाना मल्हारगढ क्षेत्र अन्तर्गत एक पंजाब का व्यक्ति 02 ट्राली बैग में डोडाचूरा लेकर ट्रेन से पंजाब जाने वाला है। मुखबीर सूचना पर से सउनि दिग्विजय सिंह मय टीम द्वारा रेल्वे स्टेशन मल्हारगढ़ के पास ओवर ब्रिज के पहले पर विधिसंगत कार्यवाही कर आरोपी रविन्दर पिता सुबा सिंह सीख उम्र 42 साल निवासी भदोर जिला बरनाला राज्य पंजाब के कब्जे से 02 ट्राली बैग से कुल 54 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचूरा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पुछताछ में आरोपी द्वारा उक्त डोडाचूरा प्रभूलाल पिता रामनारायण पाटीदार निवासी खोखरा द्वारा देना बताया है। आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 33/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो की प्रकरण में विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पंवार, सउनि दिग्विजय सिंह मय टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE