पिपलियामंडी। मल्हारगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुठोद क्षेत्र के एक कुए में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
मल्हारगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र पंवार ने बताया कि शव के कपड़ों की जेब से एक कार्ड मिला है, जिसमें कौमी एकता अखाड़ा नीमच सिटी वॉलियंटियर मो. रईस लिखा हुआ है। वहीं आधार कार्ड भी मिला है, जिसमें रईस पिता साद्दीक कुरैशी, माधवगंज नीमच सिटी लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। आगे की जांच जारी है।