नीमच। शहर के उपनगर नीमच सिटी के माधवगंज मोहल्ला निवासी युवक की मल्हारगढ़ के सुंठौद के पास एक कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक का नाम मोहम्मद रईस पिता सद्दीक कुरेशी बताया जा रहा है। 22 वर्षीय मोहम्मद रईस 19 फरवरी को शाम से घर से चला गया था। तीन दिन बाद बीती शाम 7.15 बजे करीब मल्हारगढ़ पुलिस का रईस के पिता सद्दीक कुरैशी के पास फोन आया कि तुम्हारे बेटे की लाश सांवरिया ढाबे के पीछे कुएं से मिली है। खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। परिवार जनों को शक है की रईस की हत्या हुई है। मल्हारगढ़ में आज रईस के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिवार जनों ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर हमें न्याय दिलाए।