BREAKING NEWS
NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<     KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<     KHABAR : दतिया बस स्टैंड पर कचरे का अंबार,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तरूण साहनी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के.. <<     KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2024, 7:02 pm
KHABAR : रामस्नेही संप्रदाय के आराध्य श्री रामचरण जी महाराज की नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। राम स्नेही सम्प्रदाय के आराध्य श्री रामचरण जी महाराज का 304वां प्राकट्य महोत्सव शुक्रवार को मनासा के रामद्वारा में सम्प्रदाय के विद्वान संत श्री मस्तराम रामजी के सानिध्य में पुरे उत्साह व आस्था के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया। जयंती पर्व के एक दिन पूर्व गुरुवार को रात्रि 8 बजे से 12 तक रामद्वारा में भव्य जागरण का आयोजन रखा गया। 
शुक्रवार दोपहर 3 बजे से रामद्वारा से नगर में बेंड बाजे व सुंदर सुसज्जित पालकी में  आराध्य रामचरण जी महाराज की सुंदर झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः रामद्वारा पहुंची। इस अवसर पर वाणी जी का पाठ, संत श्री मस्तराम जी के मुखारविंद से प्रवचन का वाचन किया गया। शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में रामस्नेही संप्रदाय से जुड़ी महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE