BREAKING NEWS
NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<     KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<     KHABAR : दतिया बस स्टैंड पर कचरे का अंबार,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तरूण साहनी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के.. <<     KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2024, 7:52 pm
NEWS : विश्वकर्मा जयंती पर झातला माता में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक आक्या ने की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौडगढ। हीरा पृथ्वी के गर्भ में कोयले की खान में छिपा रहता है। उसे बाहर निकालकर तराशने के पश्चात जिस प्रकार वह अपनी चमक चारो ओर बिखेर देता है। उसी प्रकार प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नही होती है। प्रत्येक बालक, व्यक्ति में असीम प्रतिभा होती है, आवश्यकता है तो बस उसे तराश कर निखारने की। निखरने के पश्चात व्यक्ति भी अपने व्यक्तित्व की रोशनी से अपने परिवार, गांव, शहर, देश का नाम रोशन करता है। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या झातला माता मंदिर परिसर में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मेवाड़ लौहार समाज नवयुवक मण्डल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थें।
उन्होने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान ब्रम्हा ने जब इस संसार की रचना की तब उन्होने इसे सजाने, संवारने का काम विश्वकर्मा को दिया। विश्वकर्मा इस दुनिया के पहले शिल्पकार थे, इसी कारण उन्हे वास्तुकला का देवता भी कहा जाता है। विधायक आक्या ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वकर्मा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना में देश के प्रत्येक कामगार को शामिल कर उनके उत्थान का सार्थक प्रयास किया गया है। विधायक आक्या ने समाज के उत्थान में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान भक्ति संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियो के साथ 22 प्रतिभाओ व भामाशाहो को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, झातला माता ट्रस्ट के अध्यक्ष लाला गुर्जर, रतन हंसराज बस्सी, नगजीराम चित्तौड़, भगवतीलाल लौहार सहित बढ़ी संख्या में समाजजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE