नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शुक्रवार को सीएम बनने के बाद प्रथम बार नीमच आए। इस दौरान फव्वारा चौक से लेकर विजय टाकीज चौराहे तक मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के रोड शो के दौरान नीमच की जनता ने अपना भरपूर स्नेह मुख्यमंत्री को दिया। पूरे रास्ते में जगह-जगह स्वागत मंचों के माध्यम से मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
नीमच के बोहरा बाजार के बाहर भी दाऊदी बोहरा समाजजन द्वारा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का पुष्प वर्षा कर और शाल ओढ़ाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान बोहरा जमात के पदाधिकारी और पार्षद प्रतिनिधि साबिर मसूदी भी मौजूद रहे।