सिंगोली। नीमच-सिंगोली सड़क मार्ग स्थित ग्राम कछाला के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार बाईक की सड़क पर खड़ी कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में कार चालक सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए।
शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे कोटा की ओर जा रही एक कार ग्राम कछाला के पास पंचर हो गई।
चालक कार से उतरकर टायर संभाल रहा था, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बाईक की कार से भिड़ंत हो गई।
घटना में कोटा निवासी कार चालक मुस्तफा हुसैन बोहरा और बाईक चालक भगवान गुर्जर निवासी तुरकिया सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। बाद में तुरंत ही राहगीरों ने उन्हें सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल कार चालक मुस्तफा हुसैन बोहरा उम्र 23 साल और भगवान गुर्जर उम्र 28 साल को रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में धर्मा पिता गोपाल गुर्जर उम्र 18 साल निवासी तुरकिया और गणेश पिता नारायण गुर्जर उम्र 16 साल निवासी केसरपुरा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।