BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 11:29 am
BIG NEWS : बेटियों को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में आराध्या के नेतृत्व में रोटरी डायमंड द्वारा 119वां स्थापना दिवस मनाया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रोटरी के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर रोटरी डायमंड के पदाधिकारीयों द्वारा आराध्या वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में राजमाता विजया राजे सिंधिया जिला चिकित्सालय परिसर नीमच में पहुंचकर जच्चा बच्चा वार्ड में बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को बेबी किट, बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स, दलिया व दूध की बोतल एवं मोतियों की माला आदि पहनाकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट माया (मीनू) लालवानी ने बताया कि रोटरी  के 119वें स्थापना दिवस पर रोटरी डायमंड परिवार द्वारा हमारी संस्था को डोनर के रूप में आशीर्वाद प्राप्त हुआ। जिसमें हम सभी ने बेटियों को जन्म देने वाली 11 माताओं का सम्मान करते हुए रोटरी के 119वें स्थापना दिवस पर केक भी काटकर बेटियों की जन्म देने वाली माताओं को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई। 
इसी कड़ी में रोटरी डायमंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक मुंदड़ा ने बेटियो को जन्म देने वाली माताओं के सम्मान पर बताया कि जैसा कि हम सभी जानते हैं की 1905 में डॉक्टर पांल हैरीस जो कि एक वकील थे उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना की थी। इंटरनेशनल स्तर पर यह पहला एक ऐसा समाजिक संगठन है जो की गैर राजनीतिक होकर हर वर्ग हर वर्ण को साथ लेकर चलने का आधार लेकर बना था। आज की तारीख में 163 देश में रोटरी अपनी सेवाएं दे रहा है और साथ ही बताया कि इसी कार्यक्रम में आराध्य वेलफेयर सोसाइटी के साथ में जो संस्था हमेशा मातृत्व के बच्चों के जन्म के अवसर पर कोई ना कोई रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है उन्हीं के बैनर तले हमने यह कार्यक्रम आयोजित किया है और उन सभी बच्चों को जन्म देने वाली माताओं व नवजात बच्चों के साथ रोटरी का 119वां स्थापना दिवस मनाया। 
उपस्थित गणमान्य रोटरी डायमंड अध्यक्ष गौरव पाराशर, सचिव सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष रुचिर तोषनीवाल, संस्थापक अध्यक्ष हेमंत भंडारी, कमल मंगल, आशीष गर्ग, कमल आंजना, राहुल खंडेलवाल, दीपक एरन, शोभित पोरवाल, हर्ष शर्मा, संदीप दरख, गोपाल शर्मा, स्वप्नेश मंडोर, संजय सोनी, सुनील सोनी, गौरव शर्मा, कृष्णा शर्मा व आराध्या संस्था की ज्योति रोहिडा, सोनिया रोहिड़ा, सिमरन कोटवानी, महेश आर्य, समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार आदि उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE