BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 11:36 am
BIG NEWS : दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल स्टोरेज बैटरी निर्माता कंपनी में हुआ ज्ञानोदय के विद्यार्थियों का चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्साइड इंडस्टरीज लिमिटेड द्वारा केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन पॉलीटेक्निक व आईटीआई, बीएससी के विद्यार्थियों के लिए किया गया। संस्था के ग्रुप डायरेक्टर डॉ.प्रशांत शर्मा के कुशल नेतृत्व में इस प्लेसमेंट ड्राइव में 48 विद्यार्थियों का अच्छे पैकेज पर चयन हुआ। 
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि हाल के दिनों में पर्याप्त संख्या में देश की श्रेष्ठ कंपनियां महाविद्यालय में प्लेसमेट के लिए विद्यार्थियों का चयन करने आयी हैं। ज्ञानोदय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान के लिए कैरियर डेवलपमेंट सेल के अंतर्गत सॉफ्ट स्किल्स, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, मॉक इंटरव्यू, रेज्यूमे राइटिंग की तैयारी भी करवाता है, जिससे विद्यार्थी जॉब के लिए पुरी तरह तैयार हो जाए। छात्रों की उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान की डायरेक्टर डॉ माधुरी चौरसिया ने विद्यार्थियों एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफीसर प्रो सुजाता गर्ग, आईटीआई के प्राचार्य एचएस राठौड, पालीटेक्निक विभाग के प्रो पंकज अहीर को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। पिछले एक वर्ष में सैंकड़ों विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में अपनी जगह सुनिश्चित करने और अच्छे पैकेज पाने में कामयाब हुए ज्ञानोदय ग्रुप नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। 
एक्साइड इंडस्ट्री के एचआर मैनेजर मिस्टर राधेश शिंदे ने सभी विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि एक्साइड इंडस्ट्रीज एक भारतीय मल्टीनेशनल स्टोरेज बैटरी निर्माता कंपनी है। यह भारत में ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल लेड-एसिड बैटरी का सबसे बड़ा निर्माता है और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा निर्माता है। कंपनी के भारत और श्रीलंका में प्लांट्स हैं और 5 महाद्वीपों में फैले 46 देशों में डीलरशिप नेटवर्क है। 
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE