रतलाम। जिला रतलाम के तत्वाधान में संभागीय पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन 25 फरवरी 2024 रविवार को प्रातः 11 बजे श्री माहेश्वरी धर्मशाला बड़ावदा में मुख्य अतिथि चिंतामणि मालवीय विधायक आलोट, विशेष अतिथि राजेंद्र पांडे विधायक जावरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश टांक प्रदेश अध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ मध्यप्रदेश, अतिथि भास्कर लक्षकार कलेक्टर रतलाम, राहुल कुमार लोढ़ा पुलिस अधीक्षक रतलाम, शक्ति सिंह चौहान अनुविभागीय अधिकारी जावरा, शंभूलाल चंद्रवंशी सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रतलाम, हेमराज हाडा सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत रतलाम, मोतीसिंह शेखावत समाजसेवी नागदा, महेंद्रसिंह दादु मंडल अध्यक्ष भाजपा बड़ावदा, सौरभ हिंगड़ अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा मंडल बड़ावदा, अभय सुराणा संभागीय अध्यक्ष आंचलिक पत्रकार संघ, रसीद खान पठान उपाध्यक्ष नगर परिषद बड़ावदा के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जोशी, उपाध्यक्ष राजकुमार चावड़ा, सचिव प्रवीण व्यास, कोषाध्यक्ष राजेश काकानी, सह सचिव दिनेश पौराणिक, मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रदीप बाफना, रवीराज कुमावत, शिरीष सकलेचा, रजत सांड आदि ने सभी पत्रकार बंधुओं से 25 फरवरी को संभागीय पत्रकार मिलन समारोह में पधारने कि अपील की हैं।