नीमच। नवयुवक मंडल दारूखेड़ा द्वारा स्व चंपालाल धाकड़ मंत्री साहब की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर दिनाँक 24 फरवरी 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें 51 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस अवसर पर स्व चंपालाल की धर्मपत्नी लक्ष्मी बाई के द्वारा भी रक्तदान किया गया एवं परिवार की 02 अन्य महिलाए प्रेमबाई एव दयावंती धाकड़ द्वारा भी रक्तदान किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस टीम नीमच द्वारा रक्तदान करवाया गया। इस दौरान पर गांव से सभी वरिष्ठ एवं युवाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।