नीमच। धनगर गायरी समाज द्वारा आज भगवान देवनारायण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। शहर के उपनगर नीमच सिटी स्थित श्री देवनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकली। इस शोभायात्रा में डीजे भी बज रहा था। जिसकी शिकायत कोतवाली थाने पहुंची। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और डीजे को बंद करवाया। इस बात पर समाजजनों ने भी सहमति जताई।
जिसके बाद शोभायात्रा बेंड बाजों के साथ आगे बड़ी। धनगर समाज के कई समाजजन जिले भर से आराध्य देव श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव के तहत आयोजित शोभायात्रा में शामिल होने नीमच पहुंचे हैं।