BREAKING NEWS
NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<     KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<     KHABAR : दतिया बस स्टैंड पर कचरे का अंबार,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही तरूण साहनी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : जावरा में कंकाल लेकर धरने पर बैठे हिंदू.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कर्क राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला के.. <<     KHABAR : देश का मान बढ़ाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 12:27 pm
NEWS : भारत विकास परिषद के तत्वाधान में भवानीमंडी में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 29 को, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

भवानीमंडी। भारत विकास परिषद द्वारा भवानीमंडी में अगामी गुरुवार 29 फरवरी को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर एवं सद्गुरु सेवा संस्थान झालावाड़ के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव ओम गुप्ता एवं नेत्रदान प्रभारी कमलेश दलाल ने बताया कि यह परिषद द्वारा प्रतिमाह आयोजित आईओएल नेत्र चिकित्सा शिविर श्रंखला का 116वां शिविर स्थानीय सेठ सीताराम धर्मशाला में माह के अंतिम दिवस 29 फरवरी को आयोजित होगा। झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के सहयोग से आयोजित नेत्र शिविर में चयनित मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को बस द्वारा संस्थान के मध्यप्रदेश के आनंदपुर कस्बे में स्थित अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सालय में ले जाकर वहां पर दक्ष डॉक्टर्स के द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा, इसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन, लैंस, दवाइयां, ऑपरेशन चार्ज, आने जाने और ठहरने की व्यवस्था, भोजन आदि समस्त व्यय निशुल्क रहेंगे। 
झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक महाप्रबंधक महेशचंद्र शर्मा के अनुसार बैंक सामाजिक सरोकार के सभी कार्यो में लगातार अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता आया है, एवं पिछले 8 वर्षों से बैंक के द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाता रहा है। कैंप के साथ-साथ बैंक द्वारा जल मंदिर संचालन एवं पक्षियों के लिए परिंडे स्थापित किए गए हैं, साथ ही प्रतिवर्ष बैंक के द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क बैग्स एवं नोटबुक्स का वितरण किया जाता है। वहीं वृक्षारोपण, जल सेवा दल, एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन आदि में सहयोग के साथ साथ बैंक द्वारा राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में शेड का निर्माण भी किया गया है।
सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोज शर्मा झालावाड़ ने और जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट के निर्देशानुसार अब परिषद द्वारा महीने के अंतिम रविवार को होने वाला नेत्र चिकित्सा शिविर अब भवानी मंडी में महीने के अंतिम दिवस को आयोजित किया जाएगा, जो की फरवरी माह में 29 फरवरी एवं मार्च महीने में 31 मार्च को किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE