देवास। दिव्य योग संस्थान देवास के योग गुरु राजेश बैरागी व उनकी 12 सदस्यों की टीम द्वारा देवास से अयोध्या तक पैदल यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का शनिवार को खेड़ापति मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा का जगह-जगह शहर वासियों ने स्वागत भी किया।योग गुरु राजेश बैरागी ने बताया कि योग से सामर्थ्य मिलता है व सभी को सनातन धर्म की ओर बढ़ना चाहिए।इसी उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा की दिव्य योग संस्थान के तत्वावधान में आज अयोध्या राम जी के यहा पेदल सुंदरकांड यात्रा निकाली जा रही है मे उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पुर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार,प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, सामाजिक संगठन सहित मातृशक्ति मोजुद रही।