सेगांव। नगर के गवली समाज युवा संगठन द्वारा निमाड़ के प्रसिद्ध संत सिंगा महाराज की जन्मस्थली खजूरी जिला बड़वानी तक आस्था पैदल यात्रा का आयोजन प्रति पूर्णिमा को किया जा रहा है। जिसमे नगर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया नगर के लगभग 40 युवाओं ने पैदल यात्रा सुबह 5 बजे शुरू कर सुबह करीब 11 बजे संत श्री सिंगाजी महाराज की जन्मस्थली पर दर्शन कर गांव की खुशहाली की कामना की गई।