BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नशा मुक्ति अभियान में सरवानिया पुलिस की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : खुशखबरी से शुरू होगा इन 5 राशियों का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 24, 2024, 5:34 pm
BIG NEWS : कृति की व्‍यंजन प्रतियोगिता 25 फरवरी को, प्रतिभागियों को बनाने होंगे मूंग दाल के व्‍यंजन, क्‍वीज स्पर्धा का भी आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति की व्‍यंजन प्रतियोगिता 25 फरवरी को आयोजित होगी, इसमें प्रतिभागियों को मूंग दाल के व्‍यंजन बनाने होंगे। साथ ही प्रतिभागियों के लिए एक क्‍वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, सचिव डॉ विनोद शर्मा व प्रचार सचिव एडवोकेट कृष्‍णा शर्मा ने बताया कि कृति के पूर्व अध्‍यक्ष भरत जाजू व स्‍नेहलता जाजू की वैवाहिक वर्षगांठ के मौके पर प्रति वर्ष संस्‍था कृति द्वारा आयोजित की जाने वाली व्‍यंजन प्रतियोगिता इस बार 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे गांधी वाटिका में आयोजित की जाएगी, इसमें किसी भी आयु वर्ग की महिला प्रतिभागी हिस्‍सा ले सकेगी एवं एक प्रतिभागी के लिए सिर्फ एक ही प्रविष्टि स्‍वीकार की जाएगी। प्रतिभागी महिलाओं को मूंग दाल के मीठे अथवा नमकीन व्‍यंजन बनाने होंगे। व्‍यंजन प्रतियोगिता के अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं के लिए डॉ माधुरी चौरसिया के संयोजन में एक क्‍वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।
अध्‍यक्ष गौड़ ने कहा कि व्‍यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महिलाएं प्रतियोगिता संयोजिका सहित कृति के किसी भी सदस्‍य को अपनी प्रविष्टि दे सकती है।
व्‍यंजन प्रतियोगिता की संयोजिका पुष्‍पलता सक्‍सेना एवं रेणुका व्‍यास ने जिले व शहर की अधिक से अधिक महिलाओं से व्‍यंजन प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE