खरगोन। भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक संत शिरोमणी रविदासजी की जयंती शनिवार को शहर में उत्साह के साथ मनाई गई। निमाड़ कोयला मोची समाज संगठन के तत्वाधान में सुबह कालादेवल मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर संत के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कि।
शोभायात्रा में हाथों में अश्व सवार समाज के युवा अगुवाई कर रहे थे। बैंड-बाजों की धून पर बज रहे भक्ति गीतों से गुरु की महिमा का बखान किया जा रहा था। महिलाएं भजन गाते एवं पुरुष जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं फुलों से सुसज्जित बग्घी में संत शिरोमणि का आदमकद चित्र स्थापित किया गया था जो आकर्षण का केंद्र रहा। रास्तेभर समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर एवं रविदासजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। यात्रा के स्वागत के लिए जगह, जगह स्वागत मंच लगाए गए थे, जहां पुष्पवर्षा के साथ जलपान की व्यवस्था थी। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए करीब 4 घंटे भ्रमण के बाद वापस कालादेवल मंदिर पहुंचकर सभा में तब्दील हुई।