नयागांव। निंबाहेड़ा में सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में इस युग के महान संत, जिनशासन के उन्नायक, यशस्वी, तपस्वी, जिनधर्म प्रभावक, गुरुवर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज का उत्कृष्ट समाधिमरण संपन्न होने के विशिष्ट क्षणों का स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के प्रति समर्पण भाव प्रकट करने के रूप में विशाल विनयांजलि सभा का आयोजन 25 फरवरी रविवार को दोपहर 01 बजे से सामूहिक, सामाजिक एकता पूर्वक, धर्मप्रभावना के साथ नगर के आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में संपन्न होगी। यह जानकारी समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी ने दी।