BREAKING NEWS
BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<     KHABAR : कपास-तुवर के खेतों में छिपा रखा था गांजे.. <<     BIG NEWS : नीमच के मशहूर हनुमान चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष और धनु राशि वालों का बढ़ेगा.. <<     BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2024, 5:48 pm
BIG NEWS : मेनाल तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जब्त, डीएसटी व पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस ने बेंगू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 150.600 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित क्रेटा कार को जब्त किया है। 
नव नियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि बेंगू थाना क्षेत्र में रावडदा से मेनाल तिराहे की तरफ आने वाली कार में अवैध मादक पदार्थों  की तस्करी की जा रही है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से  बेंगू थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया। जिस पर चन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी बेंगू ने जाप्ते सहित मेनाल तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक रावडदा की तरफ से तेज गति से आती हुई कार दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते देखकर चालक कार को नाकाबंदी स्थल से पहले रोक कर रिवर्स लेकर पुन: रावडदा की तरफ भगाने लगा जिसका पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। पुलिस टीम को लगातार पीछा करते देख चालक रावडदा गांव से पहले हरिबडलिया पट्टियों के स्टॉक के पास गाड़ी से उतर कर जंगल की तरफ भाग गया, जिसकी पुलिस टीम ने बहुत तलाश की, किन्तु रात का समय व जंगल होने के कारण चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में काले व सफेद रंग के 8 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ डोडा चुरा मिला। पुलिस ने डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 150.600 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व कार को जब्त कर लिया | पुलिस थाना बेंगू पर अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का योगदान रहा-
डीएसटी-
प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय व दिनेश।  
पुलिस थाना बेंगू-
चन्द्रशेखर किलानिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बेंगू, रमेश चंद्र सउनि, हेड कांस्टेबल गुलाबचन्द, कांस्टेबल महेंद्र सिंह, राधेश्याम, राजेन्द्र, रणवीर व हंसराज। 
विशेष भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में डीएसटी के कानि मुनेन्द्र सिंह व राजदीप सिंह की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE