नीमच। शहर के सीआरपीएफ रोड स्थित रीगल टेलर्स निवासी विकास नामदेव ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीमच को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विकास ने 18 फरवरी को घर के पास ही स्थित रेस्टोरेंट संचालक से पार्किंग को लेकर हुई बहस के बाद मंगलवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा धारदार हथियारों से धमकाने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर कार्यवाई की मांग की हैं।
विकास नामदेव ने केंट थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करावी कि दिनांक 18 फरवरी 2024 को रात करीब 09.45 बजे वाहन पार्किंग को लेकर मेरे घर के पास स्थित हाई फाई रेस्टोरेंट संचालक अमन जैन को आपत्ति दर्ज करवाई थी और पार्किंग की व्यवस्था सुधारने का निवेदन किया था। जिस पर अमन जैन, संतोष चौपड़ा, हर्षित चौपड़ा, आकाश चौपड़ा, बब्बू चौपड़ा, नवरतम चौपड़ा, योगेश बागड़ी, संयम चौपड़ा, जयसराज सैनी व कमलेश धनगर सहित अन्य लोगों ने हाथापाई की थी। इस विवाद के दौरान अन्य लोगों की समझाईश से माहौल विवाद शांत हो गया था। जिसकी रिपोर्ट मैंने नहीं की थी। आज दिनांक 27 फरवरी 2024 को मैं दोपहर करीब 12.15 बजे सीआरपीएफ रोड पर सुप्रीम अलाइमेंट और पग श्रंगार शोरूम के बीच खड़ा होकर एक अन्य व्यक्ति से बात करके जा रहा था कि पीछे से तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकल पर सवार आए और मुझे गाली देते हुए तू ही विकास नामदेव हैं क्या। आपका संतोष चौपड़ा से विवाद हुआ था और मेरा रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। मैं जान बचाने के लिए मौके पर गाडी छोड़कर भाग गया व तीनो अज्ञात युवक भी मौके से भाग निकले। जिनका मैंने अपनी गाड़ी से काफी दूर तक पीछा किया लेकिन तीनो अज्ञात युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। उनका नाम पता मैं नहीं जनता हूं। घटना प्रियांशु लौड़ा व फाइव स्टार पान वाले ने देखी हैं। मैं अपने पिताजी कैलाश नामदेव के साथ रिपोर्ट करने आया हूँ।
वहीं नीमच केंट पुलिस ने विकास नामदेव के कथन अनुसार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि के तहत 341, 294, 506 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं।