नीमच। नगर पालिका परिषद द्वारा पेयजल आपूर्ति करते हुए शहर में दो दिन छोड़कर पेयजल वितरण किया जा रहा है। किंतु जलकल शाखा की लचर व्यवस्था से मटमेला पेयजल आपूर्ति होने के कारण व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है। मिली जानकारी अनुसार वैसे तो शहर के 40 ही वार्डाे में शेडयूल अनुसार पानी सप्लाय किया जा रहा है किंतु कुछ वार्डाे में स्थिति दयनीय बनी हुई हैं। तीसरे दिन पेयजल की सप्लाई की जा रही है वो भी मटमेला,अशुद्ध पानी की सप्लाय होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला वार्ड नंबर 34 का हैं जहां का टर्न शेडयूल के अनुसार रविवार को पानी देने के बावजूद मटमेला पानी की सप्लाई होने से क्षेत्र के रहवासियों मैं रोष देखा गया। नलो में इंतजार के बाद पानी टंकीयो से जल वितरण व्यवस्था सही तरीके से नहीं होने के कारण जनता को अकारण परेशान होना पड़ा बंगला नम्बर 20 की परवीन निशा, मेहरूनिशा, ज्योति सरसवाल, पुष्पा बाई, शिरीन ने बताया की हमारे वार्ड में शेडयूल के अनुसार पेयजल सप्लाई को फिटकरी की मात्रा बढ़ाकर तथा अच्छे तरीके से फिल्टर कर सप्लाय किया जाए । इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा और जवाबदार इस व्यवस्था की सही जानकारी रख अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए जिससे की शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।