BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 3:03 pm
KHABAR : नयागांव से चलकर नीमच पहुंची बाब श्याम की भव्य निशान यात्रा, भक्ति डूबा शहर, जयकारों से गूंजी गली-गली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नयागांव से चलकर भव्य और विशाल निशान यात्रा बीती रात 9 बजे नीमच नरेश खाटू श्याम के दरबार पहुंची। यह यात्रा एकदम रिंगस से खाटू श्याम तक निकलने वाली निशान यात्रा की तर्ज पर निकाली गई। बताते चले की पिछले 5 वर्षों से प्रतिवर्ष अष्टमी के अवसर पर यह निशान यात्रा निकाली जाती है। नयागांव से कल दिन में 12 बजे प्रारंभ हुई इस यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी निशान लेकर शामिल हुए। बताया जा रहा है कि करीब 650 श्रद्धालुओं के हाथों में बाबा के निशान थे। पूरे रास्ते में जगह-जगह पर निशान यात्रा का उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। रास्ते में श्याम भक्त बाबा के गगनचुंबी जयकारे लगाते हुए, भजन कीर्तन के साथ नृत्य करते चल रहे थे। नीमच में प्रवेश के बाद निशान यात्रा शहर के मुख्य मार्गाे से होती हुई घंटाघर पहुंची। यहां पर रंग बिरंगी फूलो और गुलाल से जमकर होली खेली गई। पूरा शहर श्याममय हो गया। इसी के साथ श्री श्याम मंदिर पर रंग रंगीले फाग उत्सव का आगाज़ हो गया। खाटू श्याम के दरबार में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाए। श्रद्धा और आस्था के साथ प्रार्थनाएं की गई। इसके बाद निशान भक्तों को वितरित कर दिए गए। तत्पश्चात प्रसादी का कार्यक्रम हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE