नीमच। रंग रंगीला फाग महोत्सव के पांच दिवसीय महोत्सव की पावन श्रृंखला में आज 20 मार्च ग्यारस के उपलक्ष्य में नृसिंह मंदिर घंटाघर से बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा की भव्य यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने अपने हाथों से बाबा के भव्य रथ को खींचा। खाटू नरेश ने शहर का भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कई कलाकारों ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से भक्तों का मन मोहा। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने भी बाबा की आरती उतार आशीर्वाद लिया। घंटाघर से शुरू हुई बाबा की शोभायात्रा नया बाजार, बारादरी, फव्वारा चौक, टैगोर मार्ग, कमल चौक, फोर जीरो चौराहा, पुस्तक बाजार, तिलक मार्ग होते हुए पुनः घंटाघर स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। जहां बाबा की महाआरती कर प्रसादी बांटी जाएगी।