BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 10:54 am
NEWS : वर्षीतप आराधकों के सम्मान में चौबीसी का आयोजन, तपस्वी रूचिकाजी म सा को श्रीसंघ ने समर्पित की आदर की चादर, श्री जैन दिवाकर महिला परिषद के तत्वाधान में खातरमहल में आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। धर्मनगरी चित्तौड़गढ़ में पूज्य प्रवर्तक विजयमुनिजी म सा, महासाध्वी मधुकंवरजी म सा, महासाध्वी मणिप्रभाजी म सा आदि ठाणा के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान खातरमहल के तत्वावधान में आयोजित होली चातुर्मास के तहत शनिवार दोपहर श्री जैन दिवाकर महिला परिषद द्वारा वर्षीतप आराधकों की तप अनुमोदना में चौबीसी का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से वर्षीतप आराधक तरूण तपस्वी साध्वी रूचिकाजी म सा एवं वर्षीतप कर रहे श्रावक-श्राविकाओं के तप की अनुमोदना की गई। 
परिषद की अध्यक्ष अंगूरबाला भड़कत्या के अनुसार चौबीसी कार्यक्रम के दौरान साध्वी मणिप्रभाजी म सा, साध्वी सुमनप्रभाजी म सा,साध्वी चिंतनश्रीजी म सा आदि ने तीर्थंकर स्तुति भजन सुनाए। जिन तपस्वियों का महिला परिषद द्वारा बहुमान किया गया उनमें सुश्राविका सुशीला छाजेड़, रंजना बोहरा, रंजना रामपुरिया, शशिकला कच्छारा, अंजना पोखरना, लीला लोढ़ा, सुश्रावक माणक सिपानी, लक्ष्मीलाल लोढ़ा, झमकूलाल लोढ़ा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में मौजूद श्राविका पुष्पा मेहता, पुष्पा नाहर, मनोहरदेवी मोदी, ललिता चौपड़ा आदि ने छोटे-छोटे तप त्याग के प्रत्याख्यान लेकर श्री जैन दिवाकर महिला परिषद की ओर से तपस्वियों का बहुमान किया। श्रीसंघ द्वारा तपस्वी रूचिकाजी म सा को आदर की चादर समर्पित की गई। आदर की चादर श्रीसंघ के अध्यक्ष अशोक मेहता, मंत्री सुनील बोहरा, संरक्षक हस्तीमल चौरड़िया आदि पदाधिकारियों ने समर्पित की। इस चादर को महिला परिषद की पदाधिकारियों ने पूज्य साध्वीजी को ओढ़ाकर उनकी तप साधना की अनुमोदना की। यशवेणी संस्थान के छोटूलाल सुराणा, उर्मिला सुराणा, माया सेठिया, संगीता सेठिया आदि पदाधिकारियों ने भी तपस्वियों का सम्मान किया। महिला परिषद की स्मिता तरावत एवं नीलम तरावत ने तप का महत्व बताने वाली लघुनाटिका की प्रस्तुति दी। सुश्रावक मदनलाल मेहता एवं सागरमल सुराणा ने भी तीर्थंकर स्तुति पर भजन सुनाए। संचालन परिषद की महामंत्री नगीना मेहता ने किया। आभार परिषद की अध्यक्ष अंगूरबाला भड़कत्या ने जताया। 
इस मौके पर महिला परिषद की संरक्षक सोहनदेवी चीपड़, आशा चीपड़, ललिता चीपड़, चंदनबाला महिला मण्डल की अध्यक्ष दिलखुश खैरोदिया आदि मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में महिला परिषद की कोषाध्यक्ष सीमा सिपानी, नीमा मेहता, खुश्बू बोहरा, सुरेखा मेहता, स्वाति छाजेड़, पदमा पगारिया, शशि सुराणा, संगीता चीपड़, अंजना गोखरू,अरूणा जैन, रेखा मेहता, हेमा बोहरा आदि ने भी सहयोग किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE