BREAKING NEWS
KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<     BIG NEWS : आगामी अफीम नीति 2026-27 को लेकर दिल्ली में.. <<     बन्हैर के शासकीय स्कूल में बारिश का कहर,.. <<     KHABAR : तिरंगे की आन-बान-शान के साथ झाबुआ नगर में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर बडोली श्मशान घाट में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर ग्राम छायन में हुआ 110.. <<     तराना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 6:04 pm
KHABAR : नीमच का मनोरम पवित्र तीर्थ स्थल शिव घाट और नीमा समाज का ये बड़ा आयोजन, जब जुटे समाजजन तो जमकर उड़ा रंग गुलाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के मनोरम और पवित्र तीर्थ स्थल शिव घाट पर नीमा समाज द्वारा होली मिलन समारोह का उल्लासपूर्ण माहौल में आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि नीमा समाज द्वारा प्रतिवर्ष परंपरागत ढंग से होली मिलन समारोह मनाया जाता रहा है। आज मनाये गए होली समारोह में समाजजनों ने एक दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर रंगो के त्यौहार की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिव घाट के मंदिर परिसर में होली मिलन की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से की गई। तत्पश्चात नीमा समाज की एक सामाजिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने समाज की आगामी गतिविधियों के बारे में योजना बनाई। समाज की प्रगति और कार्यक्रम पर चर्चा की। वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। समाज की महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने और बच्चों की प्रतिभा को अधिक निखरने पर चर्चा हुई। समाज को एकजुट और अधिक मजबूत बनाने पर वार्ता की गई। इस अवसर पर राधेश्याम नीमा, बालकृष्ण नीमा, अशोक डोसी, रामेश्वर नीमा, राजेंद्र साकी, निलेश नीमा, जगदीश नीमा, सुरेश, घनश्याम, राहुल, मुकेश, उषा,शारदा, सुमित्रा, स्मिता, सुरुचि, निर्मला सरिता,ललित जैन और समाज जन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE