नीमच। शहर में जगह-जगह रंग पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीमच इकाई ने भी नीमच के रोटरी डायमंड पार्क में रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया। सामाजिक समरसता आपसी मेलजोल को बढ़ाने वाला पर्व रंग पंचमी के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीमच इकाई द्वारा होली मिलन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर इस बधाई प्रेषित दी। रोटरी डायमंड वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय छात्र-छात्राएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने होली के गीतों पर जमकर थिरके।