नीमच। साक्षी सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन नीमच के तत्वावधान में 31 मार्च को सुबह 7 से 10 व शाम 4 से 7 बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका के सामने चंद्र भवर नीमच में शुगर डायबिटीज, मधुमेह रोग की जांच और उपचार शिविर का आयोजन संस्था के अध्यक्ष संतोष चोपड़ा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। अतः सभी सामाजिक संगठनों एवं समाज सेवकों से अनुरोध है की अपने परिवार व घर के आसपास में शुगर से पीड़ित परिवार इस कार्यक्रम में भाग लेकर उपचार का लाभ लें।