BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<     KHABAR : एबीवीपी की विशाल तिरंगा यात्रा, गांधी.. <<     KHABAR : एचआईवी जागरूकता सघन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भारी बारिश से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे बंद,.. <<     NEWS : खेल मैदान बचाने के लिए आमरण अनशन को पूर्व.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : तराना में निकली तिरंगा यात्रा,.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर कंजार्डा में उमड़ा.. <<     KHABAR : उल्लास-एक अभिनव प्रयोग’ के तहत शिविर, जिला.. <<     REPORT : टेंट, लाइट, कैटरर्स और इवेंट कारोबारियों.. <<     KHABAR : प्रभारी मंत्री देवड़ा के नेतृत्व में भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 12:49 pm
KHABAR : इंदौर के पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजन, भगवान टीकमजी को लगाया छप्पन भोग, सैकड़ों दीपों से हुई महाआरती, भगवान पर फूल बरसा कर साधु-संतों का किया सम्मान, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। पंचकुइया स्थित श्री राम मंदिर आश्रम में सोमवार को फागोत्सव मनाया गया। उत्सव के दौरान भगवान टीकमजी का विभिन्न फूलों से शृंगार किया गया। छप्पन भोग लगाए गए। सैकड़ों दीपों से महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए। आयोजन पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज के सान्निध्य में हुआ। फूलों की वर्षा कर साधु- संतों का सम्मान किया गया।


मंदिर के जानकी वल्लभदास महाराज, नारायण अग्रवाल ने बताया कि श्रीराम मंदिर आश्रम में भगवान टीकमजी का फूलों से विशेष श्रृंगार किया और छप्पन भोग लगाकर सैकड़ों दीपों से महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस मौके पर जय श्रीराम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। फाग उत्सव में पंचकुइया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज ने भगवान पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गई। ब्राह्मण बटुकों की उपस्थिति में वेद मंत्रों के बीच साधु-संतों का सम्मान किया गया।


उत्सव में विधायक रमेश मेंदोला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, वरिष्ठ समाजसेवी टीकम गर्ग, विष्णु बिंदल, राधेश्याम शर्मा गुरुजी, सूरज रजक, अशोक विदासरिया सहित अन्य सदस्य भी सम्मिलित हुए। साथ ही हरिनारायण गोयल, नारायण अग्रवाल, गुड्डा गोयल, ओम गोयल, दीपक जैन टीनू, कमलेश खंडेलवाल, प्रमोद जोशी सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE