कंजार्डा। स्थानीय निवासी दानदाता मिलनसार सेवा भावी धार्मिक प्रवृत्ति के शोभा लाल भंडारी का आकस्मिक निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही गांव में शोक की लहर छा गई। शोभालाल भंडारी का सरस्वती शिशु मंदिर से खासा लगाव था वे विद्यालय के छोटे से छोटे कार्यक्रम में भाग लेते थे और समय समय पर बच्चो को पुरुष्कार भी प्रदान करते रहते थे। इनके निधन पर बच्चो ने भी गहरा शोक जताया। इस अवसर पर विद्यालय में दो मिनिट का मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। शोभालाल भंडारी सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा की समिति के सक्रिय सदस्य भी थे। उक्त जानकारी महेंद्र भटनागर ने दी।