BREAKING NEWS
KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 7:51 pm
BIG NEWS : जिले का नीमच-सिंगोली रोड और मांडा तिराहा, जैसे ही बजी थाने की फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर नाकाबंदी कर रुकवाई पीकअप, जब ली पुलिस ने वाहन की तलाशी तो हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था मोरवन का राहुल, पढ़े पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

रतनगढ़। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी महोदय जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक बीएस गौरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी डीकेन पुलिस टीम द्वारा कुल 300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 06 जीडी 2883 सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 अप्रैल 2024 को पुलिस चौकी डीकेन पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 06 जीडी 2883 के चालक द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए नीमच-सिंगोली रोड, मांडा तिराहा ग्राम दडौली पर नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान पीकअप वाहन को घेराबन्दी कर रोका तथा वाहन चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राहुल पिता सरदारसिंह चंदेल जाति बंजारा उम्र 25 साल निवासी राज नगर मोरवन पुलिस थाना जावद का होना बताया। उक्त पीकअप वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में काले रंग के 15 प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 300 किलोग्राम (03 क्विंटल) अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला। जिसे जप्त कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी राहुल से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ करते जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचूरा सत्यनारायण पिता भगवतीलाल माली निवासी ग्राम झीरमीर पुलिस थाना रतनगढ के द्वारा जप्तशुदा पीकअप में भरकर लाकर देना बताने पर सत्यनारायण पिता भगवतीलाल माली को भी सहआरोपी बनाया जाकर सहआरोपी सत्यनारायण पिता भगवतीलाल माली की तलाश की जा रही है।  
उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बीएस गोरे एवं पुलिस चौकी डीकेन टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE