BREAKING NEWS
KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 8:04 pm
BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका का पता लगाकर किया परिजनों के सुपुर्द, बलात्कार के प्रकरण के अंतर्गत फरार आरोपी को उज्जैन से किया गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारी को दिए गए हैं कि थाना पर जैसे ही कोई महिला संबधी अपराध घटित हो उस पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के निर्देशन में दिनांक 31 मार्च 24 को थाना कोतवाली पर सूचना कर्ता निवासी मर्दादीन मोहल्ला मंदसौर की रिपोर्ट पर अपहृत हुई बालिका का पता लगाकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है व एक अन्य बलात्कार के प्रकरण के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
प्राप जानकारी के अनुसार दिनांक 30 मार्च 24 को सूचना कर्ता निवासी मर्दादीन मोहल्ला मंदसौर के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर सूचना दी कि उसकी नाबालिक बालिका उम्र करीब 15 वर्ष का दिनांक 30 मार्च 24 से लापता है। उसे शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिक बालिका को बहलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। फरियादी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 170/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार बालिका के मिलने के संभावित स्थान पर तलाश कर अथक प्रयास कर अपहृत बालिका का दिनांक 01 अप्रैल 2024 को पता लगाकर वैधानिक कार्यवाही उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
वहीं दिनांक 08 मार्च 24 को सूचना कर्ता निवासी ग्रीन वैली गोल्डवेल स्टार अभिनंदन नगर मंदसौर के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर सूचना दी की आरोपी अक्षय मुझे अपने साथ बहला फुसला कर ले गया ओर मेरे साथ मेरी सहमति विरुद्ध दुष्कर्म किया है। फरियादी के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 128/2024 धारा 366-ए,343,376 (2) (एन), 506 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपी के मिलने के संभावित स्थान पर तलाश की एवं मुखबीर तंत्र सक्रिय किया जाकर दिनांक 02 अप्रैल 24 को जिला उज्जैन से आरोपी अक्षय पिता मुकेश शर्मा उम्र 23 साल निवासी सेमलिया हीरा थाना सीतामऊ जिला मंदसौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE