मंदसौर। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुऐ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू की गई है। इसी क्रम में आदर्श आचार आचरण संहिता के उल्लंघन करने वाले एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे असमाजिक तत्त्वों पर कडी निगरानी रखने हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा बलदेव कुमार सिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा एक तस्कर से 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मोटर साईकिल को जप्त किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 अप्रैल 24 को थाना दलौदा पर पदस्थ सउनि अजय चौहान को मुखबिर सूचना मिली कि सुखविंद पिता चरणसिंह सिख निवासी धैंसी पंजाब का बजाज कम्पनी की सीटी 100 बाइक क्रमांक पीबि 06 एएच 6503 जिसके पीछे की सीट पर दो काले रंग के कट्टे रस्सी से बंधे हुए होकर कट्टो के अंदर पीसा हुआ मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर मंदसौर तरफ से महु-नीमच हाईवे रोड होते हुए जावरा तरफ जाने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए मन्दसौर तरफ से आ रही बाइक को रोका ओऱ वाहन चालक से नाम पता पुछते उसने अपना नाम सुखविंदर पिता चरणसिंह सिख उम्र 38 साल निवासी ग्राम धैंसी जिला गुरदासपुर पंजाब का होना बताया बाद मुखबिर की सूचना की पुष्टी होने पर बाद एनडीपीएक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए चालक व मोटर साईकिल व मोटर साईकिल पर बंधे दो काले रंग के कट्टो की तलाश लेते मोटर साईकिल पर बंधे काले रंग के प्लास्टीक के कट्टो मे भरा कुल 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचुरा जप्त किया जाकर आरोपी सुखविंदर को गिरप्तार किया गया। बाद मौके कार्यवाही के पश्चात थाना दलौदा पर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध अप क्र 196/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्द किया गया। आरोपी सुखविंदर से अवैध मादक पदार्थ लाने व ले जाने के संबंध मे पुछताछ जारी है।