मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन/भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे जो दिनांक 02 अप्रैल 2024 को मूखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह, थाना प्रभारी सीतामऊ निरी मोहन मालवीय के द्वारा थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि सतेन्द्र सैनी को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी संदीप पिता बालाराम नागर उम्र 30 साल निवासी ग्राम आगर थाना शामगढ़ जिला मन्दसौर के कब्जे वाले सफेद रंग के बिना नम्बर के पीकअप वाहन से काले रंग के 13 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 250 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 11,25,000 रूपये जप्त किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गठीत टीम के द्वारा मंगलवार को मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए कोटेश्वर महादेव मन्दिर नाटाराम कच्चे रास्ते से आरोपी संदीप पिता बालाराम नागर उम्र 30 साल निवासी ग्राम आगर थाना शामगढ़ जिला मन्दसौर के कब्जे वाले सफेद रंग के बिना नम्बर के पीकअप वाहन से काले रंग के 13 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 250 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते डोडाचुरा अशोक पिता मांगीलाल पाटीदार निवासी नाटाराम से लेकर आना बताया। जिस पर से थाना सीतामऊ पर आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 172/24 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मे दिनांक 02 अप्रैल 2024 को ही आरोपी अशोक पाटीदार निवासी नाटाराम को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो से डोडाचुरा के अन्य स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ जारी है।