नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं सीएसपी अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नीमच जिले के पूराने स्थाई, फरार वारंटीयो एवं इनामी बदमाशो की तलाश पतारसी हेतु, निरीक्षक आरएस दांगी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसमें प्रधान आरक्षक राजमल पाटीदार, आरक्षक ब्रह्मानंद भाटी, आरक्षक राजेश भाटी, आरक्षक कारूलाल जाट को शामिल किया गया। टीम के द्वारा मंगलवार को चिकारड़ा थाना मंडफिया से फरार स्थाई वारंटी सिकंदर अली पिता हनीफ अली जाति मुसलमान उम्र 37 साल निवासी चिकारड़ा थाना मंडफिया जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया।