मंदसौर। जिले की सीतामऊ थाना पुलिस ने एक आरोपी को पड़ककर उसके कब्जे से 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। सीतामऊ थाना पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर जाने वाला है। मौके पर घेराबंदी करें तो पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सालरिया फंटा बालाजी मंदिर के निकट से घेराबंदी कर आरोपी धीरप सिंह पिता तेजसिंह सोंधिया राजपूत (25) निवासी तखतपुर थाना सुवासरा को पड़ककर उसके कब्जे वाले तीन प्लास्टिक के कट्टों में 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और किसे देने जाने वाला था। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।