BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 4, 2024, 12:55 pm
BIG NEWS : रतलाम जिले का जावरा और भरी दोपहरी का समय, जब दो बेटों के साथ तालब किनारे बाप ने किया ये काम तो उड़े खाकी के होश, पिछले दो साल से रह रहा था ससुराल में, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जावरा में एक युवक ने अपने दो बेटों की जहर देकर हत्या कर दी। खुद भी जहर पी लिया। इसके बाद बड़े भाई को फोन कर इस बारे में बताया। उसे गंभीर हालत में जावरा से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्चों के शव तालाब से बरामद किए गए। वहीं, युवक किनारे पर बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस उसकी हालत स्थिर होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद पूछताछ करेगी।


नहाने की बात कहकर तालाब पर गया था
घटना बुधवार दोपहर लालाखेड़ा गांव की है। आशीष (30) पिता गोवर्धन परमार अपने बेटों वासुदेव (8) और कार्तिक (6) के साथ गांव के पास बने तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान उसने घटना को अंजाम दिया।


परिवार समेत ससुराल में रह रहा था युवक
आशीष मूल रूप से नागदा के उमरनी गांव का रहने वाला था। पिछले दो माह से अपनी ससुराल लालाखेड़ा में रहकर मजदूरी कर रहा था। आशीष के ससुर भंवरलाल बागरी ने कहा, सूचना मिलने पर मैं अन्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। वासुदेव और कार्तिक को तालाब से निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। आशीष को जावरा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रतलाम रेफर कर दिया गया।


पुलिस ने कहा- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्माे ने कहा, दोपहर करीब 12.30 बजे आशीष ने फोन कर बड़े भाई को बताया कि उसने जहर पी लिया है। दोनों बच्चों को भी जहर देकर मार दिया है। उसकी पत्नी सीताबाई ने किसी भी पारिवारिक विवाद से इनकार किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों की मौत का सही कारण सामने आएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE