नीमच। रंग तेरस की जगह-जगह धूम मची हुई है। इसी कड़ी में नीमच सिटी में भी रंग तेरस का त्यौहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। नीमच सिटी के नया बाजार, मोची मोहल्ले, मीना मोहल्ला और माहेश्वरी मोहल्ला में रंग तेरस के अवसर पर लोग जमकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दे रहे हैं। गेर निकाली जा रही है। इस मौके पर युवाओं में गजब का जोश है। ढोल नगाड़े और लेझिम बजाकर महिला पुरुष बच्चे होली के गीतों पर नृत्य कर रहे हैं। बैंडबाजे बज रहे हैं। एक दूसरे पर रंग घोलकर पानी की वर्षा की जा रही है। इन मोहल्लों में लोग रंग तेरस की मस्ती में डूबे हुए हैं। नीमच सिटी पर जगह-जगह पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई है।