BREAKING NEWS
NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2024, 3:22 pm
KHABAR : अवधपुरी साईं मंदिर में पालकी यात्रा 17 अप्रैल को, रामनवमी पर बाबा की विशेष पूजा अर्चना के बाद बांटी जाएगी खिचड़ी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अवधपुरी आधार शिला स्थित साईं बाबा मंदिर में श्रीराम नवमी पर्व के मौके पर 17अप्रैल को साईं पालकी यात्रा निकाली जायेगी। पालकी यात्रा में बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और रहवासी बाबा के जयकारे लगाते शामिल होंगे। इसके बाद मंदिर में बाबा की आरती की जाएगी और प्रसाद वितरण किया जाएगा।


मंदिर समिति के प्रमुख आर के महाजन ने बताया कि समिति द्वारा सन् 2012 से श्रीराम नवमी पर पालकी यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल होते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पालकी उठाने से सारे कष्ट दूर होते हैं।


उन्होंने आगे बताया कि जब साईं बाबा शिर्डी में रहते थे, तब भी उनके द्वारा श्रीराम नवमी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता था। यही कारण है कि पूरे देश के साईं मंदिरों में इस दिन पालकी यात्रा निकाली जाती है। समिति के प्रमुख सदस्य शशि कुमार प्रसाद, पुष्पराज रघुवंशी, शुभम पांडे, मृदुल, आशुतोष कुमार, हितेश मोटवानी, बाबू भाई, संदीप, गजानंद इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE