नीमच। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार से हो गई। जिले के प्रसिद्ध आरोग्य तीर्थ महामाया भादवामाता मंदिर में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में पंडितों ने मंत्र कर के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर घट स्थापना की। इसके साथ ही आज से नो दिवसीय नवरात्रि मेले का शुभारंभ हुआ।
मालवा की वैष्णो देवी के नाम से ख्यात मां भादवामाता के दरबार में घट स्थापना के मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अंकित जायसवाल एडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीएम ममता खेड़े के सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। जहां कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों के साथ भादवामाता मेले का निरीक्षण किया। मन्दिर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ घट स्थापना की गई। कलेक्टर एसपी के साथ अधिकारियों ने मंदिर पर ध्वजारोहण किया और नवरात्रि मेले की शुरुआत की।
नवरात्रि के पहले दिन महामाया भादवामाता के दरबार में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंचे। लोगों ने कतार बद्ध होकर मंदिर में माता के दर्शन किए और दर्शन की मनोकामना मांगी। सुरक्षा के मद्दे नजर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सा कैंप भी लगाया गया है। पुलिस चौकी भी बनाई गई है। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के साथ वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।