मनासा। नगर परिषद मनासा में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर परिषद अध्यक्षा सीमा अजय तिवारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार के निर्देशानुसार गुरुवार को नगर परिषद की स्वछता टीम ने घर-घर जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया । अभियान के दौरान स्वछता टीम प्रभारी और कर्मचारियों ने कचरा वाहन के साथ घर घर जाकर नागरिकों को प्रतिदिन घर से निकलने वाले गले सूखे कचरे के बारे में अथवा हर दिन दो डस्टबिन का उपयोग करने हेतु समझाइए देखकर जागरूक किया। वही नगर परिषद द्वारा नगर में मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया जिसमें नगर परिषद की टीम ने नगर के प्रमुख मार्गाे पर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया वह मतदान करने हेतु शपथ दिलाई।