BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 11:54 am
BIG NEWS : रतलाम में आज आएंगे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय सीट से जुडी जिले की तीनों विधानसभाओं में पार्टी की लेगे बैठके, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार 16 अप्रैल को प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं क्लस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा रतलाम आ रहे है। वह रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय सीट से जुडी जिले की तीनों विधानसभाओं में पार्टी की बैठके लेगे।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री देवड़ा रतलाम जिले मे सबसे पहले रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होगे। यह बैठक बंजली बायपास स्थित मां आशापुरा होटल मे दोपहर 12 बजे होगी। इसके बाद सैलाना विधानसभा की बैठक दोपहर 2 बजे सैलाना स्थित ओसीन परिसर में होगी।


सैलाना के बाद डिप्टी सीएम देवडा रतलाम आएंगे। यहां शाम 5 बजे रंगोली परिसर मे रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक मे शामिल होगे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।


सुधीर गुप्ता पहुंचे पिपलौदा
जावरा-मंदसौर-नीमच लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार सुधीर गुप्ता रतलाम जिले के जावरा विधानसभा के पिपलौदा पहुंचे। पिपलोदा मंडल में अपने समर्थकों के साथ लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विधानसभा संयोजक महेश सोनी, भाजपा विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE