BREAKING NEWS
KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<     KHABAR : उम्र 75 साल, आंखों में आंसू और हाथ में.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में रस्सी-पेट्रोल.. <<     स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 8:09 pm
BIG NEWS : सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया शामगढ़ मंडल के विभिन्न ग्रामों का तूफानी दौरा, मतदाताओं से संपर्क साध बताई 10 सालों की उपलब्धियां, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। संसदीयं क्षेत्र में 10 वर्षाे में विकस के कई कीर्तिमान स्थापित हुए। शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की सौगात मिली, तो 1600 करोड़ रूपये से अधिक की शामगढ़-सुवासरा सिंचाई योजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। यहीं नही प्रथम चरण अमृत भारत स्टेशन योजना में शामगढ़ स्टेशन का आधुनिकीकरण हो रहा है। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने शामगढ़ मंडल के विभिन्न गा्रमों में जनसंपर्क के दौरान कही।
मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने सुवासरा विधानसभा के  शामगढ़ मंडल के बनी, कुरावन, हरिपुरा, असावती, गोपालपुरा, भटूनी,, चंदवासा, तोलाखेडी, बर्डिया ऊंचा, देवगढ, शंकरिया खेडी, रूपारेल, मुण्डला, बोरखेडीघाटा, परासलीघाटा, मोरडी, मोलाखेडी, हतुनिया, बोरखेडी रेंडका, खेरखेडी, आगर, बरखेडा नायक में जनसंपर्क एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा कि हमारा संकल्प ग्रामों के विकास और किसानों की उन्नति है। इसलिए हमारा संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान को सशक्त करता है। महिलाओं को उन्नति के लिए हमने कई योजनाएं संचालित की है आगे भी कई योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। 3 करोड़ महिलाओं लखपति दीदी योजना से जोड़ेंगे। किसानों को उन्नति हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। पीएम सूर्य घर योजना से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। 70 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठनागरिकों को अयुष्मान योजना से जोड़ेंगे। हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी।
विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और सांसर सुधीर गुप्ता के प्रयासों से क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है। सिंचाई योजनाओं से किसानों के खेतों में पानी पहुंच रहा है। घरों को नल जल की योजना का लाभ मिल रहा है तो क्षेत्र में 14 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासो का निर्माण हुआ। उन्होने कहा कि रेलवे, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी सांसद सुधीर गुप्ता ने कोई कसर नही छोड़ी। उन्होने जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।
पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार ने कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता ने विकास में कई कीर्तिमान स्थापित किए। रूनीजा सोलर प्लांट, रेलवे, केन्द्रीय विद्यालय, आवास, नल जल जैसी अनेक योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को मिला। आज आधुनिक सड़को निर्माण हो रहा है। ऐसे में हमे एक बार फिर हर बूथ पर कमल खिलाकर सांसद गुप्ता को ऐतिहासिक विजयी दिलानी है।
सुवासरा विधानसभा प्रभारी मदनलाल राठौर ने कहा कि अबकी बार 400 पार के संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे है और जिस तरह से मोदी सरकार के विकास कार्य किए है और क्षेत्र में विकास कार्य हुए है उससे 400 पार का संकल्प पूरा होगा। हर बूथ पर हमें 370 से अधिक वोटो से जितना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने  कहा कि मोदी सरकार में सबसे अधिक विकास ग्रामीण क्षेत्रों का हुआ है। किसानों और महिलाओं के लिए अधिक योजना भाजपा सरकार में आई है। भाजपा सरकार में महिलाओं को हर माह खाते में राशि आ रही है तो आने वाले समय में लखपति दीदी भी क्षेत्र की महिलाएं कहलाएगी। उज्जवला, नल जल योजना, आवास योजना, जन धन खातों जैसी योजनाओं ने महिलाओं का जीवन आसान किया। महिलाएं सभी मोदी सरकार के साथ ही ओर निश्चित ही हर घर एक बार फिर हमें कमल खिलाना है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल व मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE