BREAKING NEWS
स्केटिंग ट्रैक पर भोपाल संभाग का तूफान! 70वीं.. <<     KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 1:11 pm
KHABAR : भगवान महावीर स्वामी जयंती पर सांसद गुप्ता ने की मंदसौर, नीमच, जावरा में निकले चल समारोह में सहभागिता, समाजजनों को दी बधाईयां, बोले- भगवान महावीर स्वामी ने समाज को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया है, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। भगवान महावीर स्वामी ने समाज को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। उन्होने पुरे विश्व में अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया है। भगवान महावीर का आत्म धर्म जगत की प्रत्येक आत्मा के लिए समान था। उनका कहना था कि हम दुसरों के प्रति भी वहीं व्यवहार व विचार रखे जो हमें अपने स्वयं को पसंद हो। यहीं उनका जियो और जिनेदो का सि़़द्धांत है। यह बात सांसद सुधीर गुप्ता ने भगवान महावीर जयंती पर आयोजित चल समारोह के दौरान कही।सांसद सुधीर गुप्ता ने महावीर जयंती के अवसर पर मंदसौर सकल जैन समाज द्वारा आयोजित चल समारोह के साथ नीमच और जावरा में आयोजित समारोह में सहभागिता कर समाजजनों को बधाई दी। नीमच में जैन संत के प्रवचन श्रवण कर लाभ लिया।
रविवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने कुकडेश्वर मंडल के कडीखुर्द, फुलपुरा, कुण्डालिया, हतुनिया, बरलई, नलवा, तलाउ, खेजडी, महेश पुरिया, भाटखेडी खुर्द, हनुमंतिया, फोफलिया, हामाखेडी, ननोर और रतनपुरा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा मंदसौर नीमच संसदीय ़क्षेत्रा में दस वर्षाे में विकास के कई किर्तिमान स्थापित किए है। रेलवे में नीमच बडी सादडी दोहरीकरण, विघुतीकरण, ओवर ब्रिज,अंडर ब्रिज, मेडिकल कॉलेज,सिंचाई परियोजना, प्रधानमंत्री सडक योजना,उज्जवला योजना, शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्रिय विघालय का निर्माण, नीमच मनासा मार्ग का निर्माण,नीमच व जीरण में सीएम राईज स्कूल छा़त्रावास भवन निर्माण जैसे कई कार्य इन दस वर्षाे में किए है। आगे और भी मोदी जी के नेतृत्व में विकास की नई इबादत लिखी जाएगी।
मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि मोदी  के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में कई विकास कार्य किए है। 78 करोड की लागत से नीमच-मनासा मार्ग का निर्माण, भादवा माता-जवासा बोरदिया कला-झार्डा मार्ग के साथ अन्य क्षेत्रों में कई काम हुए है। इस बार फिर सांसद सुधीर गुप्ता को विजय बनाना है। भाजपा जिलाध्क्ष पवन पाटीदार ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज, रेलवे का दोहरीकरण,नीमच सिंगोली गार्ग के उन्नयन के साथ हर क्षेत्र में सांसद सुधीर गुप्ता ने मोदी के नेतृत्व में कार्य किया है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी हेमंत हरित, मंडल अध्यक्ष मदन रावत, कार्यक्रम प्रभारी वीरेन्द्र पाटीदार, आशीष सारडा, विजय शर्मा,उज्जवल पटवा, नरेन्द्र मालवीय मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE