BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2024, 6:46 pm
NEWS : भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने संभाला मैदान, बड़ी सभा को किया संबोधित, मतदाताओं से किया आव्हान, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

चौमहला/झालावाड़। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में श्री राम आइस फेक्ट्री मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झालावाड़ से मेरा 35 सालों का रिश्ता है। जब पहली बार यहा आए थे तब ऊबड़ खाबड़ रास्ते थे आज क्षेत्र में हर और सड़को का जाल बिछ चुका है क्षेत्र की तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने विशेष रूप से डग विधान सभा में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया डग में तहसील, चौमहला में महाविद्यालय, 33 केवी,132 केवी विघुत ग्रिड गागरिन पेयजल परियोजना सहित  कई विकास कार्य गिनाए साथ ही कहा चंबल की पुल का भी बजट स्वीकृत हो चुका है आचार संहिता हटने के बाद कार्य शुरू होगा।उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क,रेल ,हवाई मार्ग आवश्यक है आज यह सभी झालावाड़ जिले में उपलब्ध है, वसुंधरा राजे ने कहा सरकार द्वारा विकास कार्य तेजी से किए जा रहे है जो कार्य शेष है उन्हे शीघ्र पूरा किया जाएगा,उन्होंने कहा काली सिंध व चंबल नदी पर शीघ्र बड़े बांध बनवाए जायेगे। उन्होंने कहा चौमहला उन्हेल डग मंडल उनके परिवार है यहा आने से मुझे ऊर्जा मिलती है यही के कार्यकर्ता ने मुझे व दुष्यंत को रास्ता दिखाया है उन्होंने कहा आज में जिस मुकाम पर हु आप सब कार्यकर्ता की देन है।
उन्होंने 26 अप्रैल को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की उन्होंने कहा 26 को शादियां बहुत है  एक एक मत को निकाले,आप सभी सुबह से 11 बजे तक मतदान कर फ्री हो जावे उसके बाद अपना कार्य करे।
उन्होंने कहा इस बार दुष्यंत को रिकार्ड मतों से विजय बनाना है,उन्होंने कहा आपके पास कई तरह के लोग आयेगे उनके बहकावे में नहीं आवे। बायपास विलावली चौराहे पर तलावली के पूर्व सरपंच व जिला परिषद सदस्य देवी सिंह चौहान, नागूलाल वर्मा व ग्रामीणों ने वसुधरा राजे का वापस जाते समय फूलमाला भेंट कर स्वागत किया। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल, मानसिंह चौहान, दिनेश करावन, राधेश्याम अग्रवाल, चेनसिंह, डूंगर सिंह परमार, प्रेम प्रेमी, चौमहला मंडल अध्यक्ष गोतम जैन, डग मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, उन्हेल मंडल अध्यक्ष सुल्तान सिंह, आदित्य कटारिया, राजेश जैन, वासुदेव विश्वकर्मा, तेज सिंह, भेरूलाल मेहरा, अशोक गायरी, जगदीश भावसार, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE