BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2024, 3:20 pm
KHABAR : मंदसौर के गांधी चौराहा पर कल कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर के समर्थन में होगी बड़ी सभा, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व पीसीसी चीफ का दौरा हुआ तय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की आमजन से भागीदारी की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। लोकसभा मिडीया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी, नीमच जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने बताया कि आगामी 25 अप्रेल को सुबह 11.45 बजे कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर की नामांकन सभा एवं रैली का आयोजन गांधी चौराहा मंदसौर पर किया जा रहा है। लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर की नामांकन रैली में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षीजी नटराजन सहित मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण भागीदारी करेगे। इस दौरान लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विपिन जैन, मंदसौर जिला कांग्रेस प्रभारी अर्चना जायसवाल, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व मंत्रीगण भारतसिंह जावरा, सुभाष सोजतिया, पूर्व विधायकगण नवकृष्ण पाटील, सम्पत स्वरूप जाजू, भारतसिंह दीपाखेडा, नदंकिशोर पटेल, पुष्पा भारतीय, मंदसौर जिला कांग्रेस संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी, नीमच जिला कांग्रेस संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेगे।
अतः मंदसौर नीमच जिले सहित संसदीय क्षेत्र के समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षो, मोर्चा विभागो एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्षो के साथ ही विभिन्न पदाधिकारियो, आम कांग्रेसजनो एवं नागरिको से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में गांधी चौराहा पहुंच सभा एवं रैली को सफल बनावे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE